मौके से पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र निवासी संतोष राजभर और गुलालसराय निवासी दिल मोहन राठौर के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जबकि दो आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है।
सीओ अनुभव राजर्षि ने बताया कि बरामद पिकअप वाहन का उपयोग कथित तौर पर गो-तस्करी में किया जाता था। पुलिस पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।