फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नगर निगम ने बनाया ग्रीन प्लान, अस्थायी तालाबों में होगा प्रतिमाओं का विसर्जन; मेयर ने की अपील

Thu, 04 Sep 2025 05:49 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में इस बार भी मूर्ति विसर्जन ऐतिहासिक कुंडों और तालाबाें में प्रतिमाएं नहीं विसर्जित की जाएंगी। मेयर ने धरोहर को न खराब करने की अपील की। कहा कि जलीय जीवों को भी बचाना हमारा कर्तव्य होना चाहिए।
विज्ञापन
नगर आयुक्त अक्षत वर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंडों में मूर्ति विसर्जन के लिए नगर निगम की मुहिम में नागरिकों के सुझाव आने शुरू हो गए हैं। मूर्ति विसर्जन के लिए नगर निगम अस्थायी तालाब बनाएगा। नगर आयुक्त ने नागरिकों से सुझाव मांगे हैं। दुर्गा पूजा के बाद मूर्तियों के विसर्जन के लिए नगर निगम ने ग्रीन प्लान लागू किया है। अब ऐतिहासिक कुंडों और तालाबों में प्रतिमाएं नहीं उतरेंगी, बल्कि अस्थायी तालाबों में विसर्जन होगा। 

विज्ञापन


नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने बीते दिनों नागरिकों से अपील की थी कि वे पर्यावरण और धरोहर बचाने के इस प्रयास में सहयोग दें और विसर्जन स्थलों के लिए अपने सुझाव भेजें। 

नगर आयुक्त के अपील पर 9 नागरिकों ने अपने सुझाव भेजे, जिसमें विद्यानन्द शर्मा की ओर से सगरा तालाब माधोपुरा में, इशान मेहरोत्रा ने गोलगड्डा के आगे नुआव पोखरा में कुण्ड बनाकर, उमेश कुमार मौर्या ने बेनियाबाग तालाब का नाम सुझाया है। 

विज्ञापन

पर्यावरण को नहीं होगा नुकसान

मनीष गुप्ता ने मोती झील महमूरगंज, सत्यम सिंह ने सुझाव दिया कि मूर्ति विसर्जन पश्चिम बंगाल के तर्ज पर, मूर्तियों को क्रेन से गंगा में विसर्जन करने के बाद क्रेन से वापिस निकाल लिया जाए। जिससे पर्यावरण को नुकसान नहीं होगा। 

धर्मेन्द्र सिंह टिंकू ने दुर्गाकुण्ड के सामने दयाल टावर के बगल में खाली भूमि पर, इन्ही की ओर से पद्मश्री चौराहे के पास कुरूक्षेत्र के तालाब में, अजय सिंह ने कमौली तालाब चिरईगांव में, हरीश शर्मा ने गंगा नदी के उस पार अस्थायी कुण्ड बनाकर मूर्ति विसर्जन करने हेतु सुझाव दिया गया है। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा का कहना है कि दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन बिना असुविधा और पर्यावरणीय क्षति के कराया जाएगा। नागरिक अपने सुझाव अवश्य भेजें, ताकि सभी के सहयोग से इस परंपरा को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से निभाया जा सके।
विज्ञापन

मेयर ने आम नागरिकों से की अपील
मेयर अशोक कुमार तिवारी ने नागरिकों से अपील की है कि शहर के प्राचीन कुंड संस्कृति और इतिहास की धरोहर हैं। इनका सौंदर्यीकरण कर इन्हें सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी नागरिकों की भी है। विसर्जन से फैलने वाली गंदगी और जलीय जीवों को होने वाले नुकसान को देखते हुए निगम ने अपील की है कि लोग इन तालाबों और कुंडों में प्रतिमा विसर्जन न करें। 

इसके लिए उपयुक्त वैकल्पिक स्थल बताए जा सकते हैं। नगर निगम की ओर से शंकुलधारा के पास वैकल्पिक व्यवस्था पूर्ण कर ली गई है। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और समितियों से कहा है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में उपयुक्त स्थल का नाम, जीपीएस लोकेशन और फोटो व्हाट्सएप नंबर 8601872688 पर भेज सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें