फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News:मॉकड्रिल में फेल बिजली कर्मियों को एमडी ने दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली कटौती और फॉल्ट की समस्या से निपटने में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार ने निगरानी की जिम्मेदारी संभाल ली है। उपकेंद्र पर फॉल्ट से निपटने के लिए मॉकड्रिल कराई। मौके पर फेल कर्मियों को सख्त चेतावनी दी।
विज्ञापन

कहा कि एक फॉल्ट को ठीक करने में बेवजह देरी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। तीन दिन में डिस्कॉम निदेशक आठ उपकेंद्रों का निरीक्षण कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि कहा कि फॉल्ट ठीक करने के लिए उपकेंद्र वार टीमें गठित की गई हैं। शिकायत मिलते ही तैयार बिजली कर्मी मौके पर पहुंचे और समाधान करें। जले तार या ट्रांसफॉर्मर को बदलने का समय कम से कम करना है। रात में बिजली की सर्वाधिक मांग होती है। उपकेंद्रों पर तैनात बिजली कर्मियों को चौकस निगरानी करने को कहा है। एमडी ने कहा कि उपकेंद्र पर तैनात कर्मी ट्रांसफॉर्मर का लोड बांटते रहे। इससे फॉल्ट की समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें