ब्याज पर पैसे देने और रंगदारी के लिए कुख्यात है गिरोह
पुलिस आयुक्त ने बताया कि काशीनाथ सिंह और उसके गिरोह के सरगना व साथी सूदखोरी और रंगदारी वसूलने के लिए कुख्यात है। यह गिरोह गरीबों, किसानों और जरूरतमंद व्यापारियों को चक्रवृद्धि ब्याज पर पैसा देता है। इसके बदले में उनसे खाली स्टांप पेपर और चेक पर हस्ताक्षर करा लेता है।
इसके बाद ब्याज पर कर्ज लेने वालों को धमका कर गिरोह उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर लेता है। इस गिरोह का सरगना और उसके साथी समाज में सफेदपोश अपराधी बनकर स्वछंद तरीके से विचरण करते हैं।
चल-अचल संपत्ति की जाएगी कुर्क
भरलाई वार्ड में 695.539 वर्ग मीटर जमीन, बैंक कॉलोनी शिवपुरवा में 1580 वर्ग मीटर जमीन में बना मकान, नौ लाख 70 हजार 58 रुपये की भारतीय जीवन बीमा निगम की पॉलिसी, 20 लाख 64 हजार 383 रुपये की जीवन बीमा पॉलिसी, नदेसर स्थित तीन मंजिला मकान, हथुआ मार्केट स्थित केनरा बैंक में जमा 6724 रुपये, एक स्कूटी, शिवपुरवा में 186.84 वर्ग मीटर जमीन, काशीनाथ सिंह की पत्नी कुसुम सिंह के नाम से 4080 वर्गफीट जमीन, भरलाई में कुसुम सिंह के नाम 252.788 वर्ग मीटर आवासीय जमीन, कुसुम सिंह के नाम से 252.79 वर्ग मीटर जमीन, कुसुम सिंह के नाम से 252.79 वर्ग मीटर जमीन, कोलअसला में 0.2400 हेक्टेयर कृषि योग्य जमीन, कुसुम सिंह के नाम से 21 लाख 9362 रुपये की भारतीय जीवन बीमा निगम की पॉलिसी।