फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News : कैंट स्टेशन के पार्किंग में लगी भीषण आग, सैकड़ों वाहन जलकर खाक; माैके पर मची अफरातफरी

Sat, 30 Nov 2024 09:08 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: आग लगने की घटना की जानकारी मिलते ही कैंट रेलवे स्टेशन के पार्किंग के पास दमकल दस्ता भी पहुंच गई। आग पर काबू पाने के लिए तीन गाड़ियां लगी हुई थीं। काफी मशक्कत के बाद भीषण आग पर काबू पाया गया। समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया नहीं तो घटना और भी ज्यादा बड़ी हो सकती थी।
विज्ञापन
आग लगने के बाद पार्किंग में खड़ी गाड़िया जल गईं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंट स्टेशन पर कर्मचारियों के दुपहिया वाहन पार्किंग में शुक्रवार/ शनिवार की देर रात अचानक आग लगने से एक एक करके लगभग सैकड़ों वाहन जलकर खाक हो गए। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़िया आग को काबू करने में लगी गई थीं। समय रहते इस पर काबू पा लिया गया नहीं तो और भयावह स्थिति हाे जाती।

विज्ञापन




कैंट स्टेशन के वाहन पार्किंग में लगी आग से कुल 203 वाहन जलकर नष्ट हो गए। जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे, सिगरा पुलिस की संयुक्त टीम इस मामले की जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य संकलन किया है।
विज्ञापन


प्रयागराज जीआरपी एसपी अभिषेक यादव शनिवार की सुबह घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी ली। गले जले तार आदि की जांच की। अब तक की छानबीन में प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से ही आग लगी है। जीआरपी एसपी ने एडीआरएम और कैंट स्टेशन निदेशक संग बैठक की। हादसे के बाबत उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के उच्चाधिकारियों की टीम भी कैंट स्टेशन पहुंच रही है।

Trending Videos
विज्ञापन

आग की भेंट चढ़ी बाइक की तस्दीक करने पहुंचे रेलकर्मी
वाहन पार्किंग में जली बाइक और स्कूटी की तस्दीक करने सुबह काफी संख्या में रेलकर्मी पहुंचे। किसी की नई बुलेट तो किसी की नई स्कूटी आग की भेंट चढ़ गई।

रेलकर्मियों को मिले मुआवजा
आग की घटना में क्षति की भरपाई को लेकर रेल यूनियन भी मुखर हो गया। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के शाखा सचिव डीके सिंह और उत्तरी रेलवे मजदूर यूनियन के शाखा सचिव विंध्यवासिनी यादव ने कहा कि रेलकर्मियों को उनकी क्षति दुपहिया वाहन की भरपाई हो।

चाइल्ड लाइन का कार्यालय भी चढ़ गया आग के भेंट
वाहन पार्किंग के समीप चाइल्ड लाइन का कार्यालय है। लपटे इतनी तेज थी कि चाइल्ड लाइन का कार्यालय भी जद में आ गया। कार्यालय के अंदर फर्नीचर, एसी और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए।

जीआरपी कैंट प्रभारी हेमंत कुमार सिंह और एसआई धनंजय मिश्रा और आरपीएफ के प्रभारी संदीप यादव और उनकी टीम ने अथक प्रयास से अन्य वाहन को बचा लिया। घटना के बाबत उत्तर रेलवे के उच्चाधिकारियों ने भी जानकारी ली है। कैंट स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें