बच्ची पैदा होने के बाद पीड़िता अपने मामा के गांव पहुंची, जहां पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए दो कांस्टेबल व महिला आरक्षी तैनात किए गए। पीड़िता के मामा ने बताया कि सुबह बच्ची बिल्कुल सामान्य थी। आज यानी रविवार की छह बजे अचानक उसकी मौत हो गई।
सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने इसकी जानकारी प्रभारी निरीक्षक को दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि नवजात बच्ची के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया गया।