इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी वशीम उर्फ अरमान ने पूछताछ में बताया कि नितेश दिवाकर की कार 9000 में किराये पर बुक की थी। मोर को कौशांबी निवासी पंकज से 500 रुपये में और तोता 100 से 200 रुपये में खरीदकर आसनसोल ले जाते हैं। छोटे व्यापारियों को प्रति तोता 400 से 500 रुपये और प्रति मोर 2500 से 3000 में बेचते हैं।
इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार वर्मा ने बताया कि पहले भी अरमान कई बार पंकज से तोता, मोर व अन्य जीवों को खरीद चुका है। मुख्य सहयोगी अयूब है। अयूब के बारे में अन्य जानकारियां इकट्ठा की जा रही हैं। आरोपियों के व्हाट्सएप चैट समेत कॉल से कई जानकारियां मिली हैं।