फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध तरीके से पाली गई मछलियां मरीं

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कज्जाकपुरा नई बस्ती के गड्ढे में कई क्विंटल मछलियां मरी पाई गई। दुर्गंध होने के बाद लोगों ने नगर निगम को जानकारी दी। सफाई कर्मचारियों ने मरी मछलियों को हटाने के साथ चूना और दवा का छिड़काव किया।
विज्ञापन

रेलवे की जमीन पर बने गड्ढे में कुछ लोग अवैध तरीके से मछलियां पाल रहे हैं। मछली पालने वाले का चालान करने के साथ उसके खिलाफ एफआईआर कराने के लिए आदमपुर थाने में तहरीर दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मछलियां बीते तीन दिन से मरी हुई हैं। तेज दुर्गंध के कारण सांस भी लेना दुश्वार हो गया है। नगर निगम, रेलवे और पुलिस से शिकायत करने के बाद भी सफाई नहीं हो रही है।
नई बस्ती निवासी लाल बहादुर, किशन गुप्ता, भैया लाल गुप्ता, अक्षर मौर्या और मोहन लाल ने बताया कि कई वर्षों से रेलवे की जमीन पर स्थित पोखरे में अवैध रूप से मछली पालन का काम किया जा रहा है। हर वर्ष गर्मी में पोखरे का पानी सड़ने के कारण ऑक्सीजन की कमी से मछलियां मर जाती हैं। कई बार इसकी शिकायत रेलवे और स्थानीय पुलिस से कई गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामसकल यादव ने बताया कि अवैध तरीके से मछली पालने वाले का चालान किया गया है। साथ ही उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें