फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिगरा स्टेडियम प्रवेश को लेकर होंगे कई बदलाव, प्रवेश नहीं होगा आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सिगरा स्टेडियम में प्रवेश और खेल के अभ्यास के लिए आने वाले दिनों में खिलाडि़यों को कई नए नियमों का सामना करना पड़ सकता है। जिसके लिए स्टेडियम प्रबंधन ने पूरी तरह से तैयारी कर ली है। नए सत्र के खेल प्रशिक्षकों की बहाली होते ही नए नियमों के साथ स्टेडियम खोला जाएगा। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान स्टेडियम के रखरखाव और सुविधाओं में काफी बदलाव किया गया है। इसी क्रम में कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्टेडियम में खिलाडि़यों के प्रवेश को लेकर भी कई नए नियम लागू होंगे। एक जून को जारी अनलॉक वन के शासनादेश के मुताबिक स्टेडियम में पंजीकृत खिलाडि़यों को प्रवेश दिया जाएगा जिनकी उम्र 18 वर्ष के भीतर होगी। स्टेडियम में प्रवेश करने के लिए खिलाड़ी को नियमित अपना वैध पहचान पत्र भी अनिवार्य रुप से दिखाना होगा जिसे स्टेडियम प्रबंधन द्वारा जारी किया जाएगा। स्टेडियम में खिलाड़ी को प्रशिक्षक के निगरानी में अभ्यास करना होगा। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेनसिंग के साथ प्रत्येक खिलाड़ी की स्कैनिंग भी की जाएगी। वहीं शौकिया खिलाडि़यों (18 वर्ष से अधिक उम्र के खिलाड़ी) के प्रवेश के लिए डीएम के आदेश के बाद ही कोई विचार किया जाएगा। इसके अलावा स्टेडियम अन्य किसी का भी प्रवेश निषेध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें