बहन ने बताया कि यातिश अभी बीए की पढ़ाई कर रहा था। परिवार का कहना है कि पूजा-पाठ के लिए काशी पहुंचे थे, लेकिन यह दुखद हादसा हो गया। इस बाबत दशाश्वमेध थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप ने बताया कि शव अभी तक मिला नहीं टीम लगा दी गई है तलाश जारी है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इधर कुछ दिनों से गंगा का पानी भी बढ़ा हुआ है। घाट पर कहीं-कहीं मिट्टी की मोती परत जमी हुई है। घाट से पानी मारकर मिट्टी को नीचे उतारा जा रहा है। पानी में कहीं-कहीं यह मिट्टी जमी होने के कारण दिक्कतें हो सकती हैं।