सीओ शुभम वर्मा ने बताया कि पीड़ित दुल्लहपुर थाना के छपरी गांव निवासी गुलशन कुमार, आकाश कुमार, विक्की कुमार की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व में ही चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्रर्दशन कर रहे लोगों से बातचीत करके सीओ को आश्वस्त किया गया की जल्द विधिक कार्रवाई पूर्ण की जाएगी। इस मौके पर भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विरेंद्र उर्फ वीरू, आजाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार वंदन, विनय सागर, रंजीत कुमार, गोरखनाथ बौद्ध, सूर्य प्रताप, शिब्बू अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।