फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जिस रोड से गुजरते हैं श्रद्धालू, वहां करंट का बना है खतरा; खुले बॉक्स को ढकवाने में जुटा विभाग

Tue, 08 Jul 2025 05:18 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: बनारस में गोदौलिया से बांसफाटक मार्ग पर सैकड़ों श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए लाइन लगाकर खड़े रहते हैं। इस मार्ग पर ट्रांसफार्मर और पैनल बॉक्स सही तरीके से नहीं ढके गए हैं। ऐसे में खतरा बन रहता है।
विज्ञापन
बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए लगी भक्त की लाइन के बीच लाश लेकर मणिकर्णिका घाट जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sawan 2025: सावन में बाबा का दर्शन करने के लिए देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में श्रद्धालू आते हैं। इसमें सावन के सोमवार को सुगमदर्शन के लिए रविवार से ही लाइन लग जाती है। आम तौर पर मैदागिन से चौक होते हुए बाबा दरबार और गोदौलिया से बांसफाटक होते हुए बाबा दरबार तक श्रद्धालुओं की लाइन लगती है। 

विज्ञापन


इस रास्ते पर कहीं ट्रांसफार्मर बिना जाली के लगा है तो कहीं अंडरग्राउंड केबल लगाने के बाद लगने वाला पैनल बॉक्स भी सही तरीके से नहीं ढका है, इस वजह से करंट का खतरा बना है।

सावन में हर सोमवार को औसतन पांच लाख से अधिक श्रद्धालू दर्शन, जलाभिषेक के लिए आते हैं। इसके अलावा सावन मास के सामान्य दिनों में भी डेढ़ से दो लाख श्रद्धालू दर्शन करते हैं। इसमें भीड़ होने पर बाबा दरबार से चौक होते हुए मैदागिन और बांसफाटक होते हुए गोदौलिया चौराहे तक लंबी लाइन में लोग खड़े होकर इंतजार करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात में बिजली के पोल, बॉक्स में करंट उतरने का खतरा अधिक रहता है। दो साल पहले जिस रास्ते पर श्रद्धालु खड़े थे, वहां कोदई चौकी मोड़ के पास स्टील की रेलिंग में करंट उतर गया था। इसके बाद भी जितनी सजगता से बिजली निगम की ओर से कार्रवाई होनी चाहिए वो नहीं दिख रही है। 

बिजली निगम के अधिकारियों की ओर से खुले बॉक्स को ढकवाने का दावा किया जा रहा है लेकिन गुरुवार को बासंफाटक के पास ट्रांसफार्मर बिना जाली के दिखा तो जहां पैनल बॉक्स भी लगे थे, उसका ढक्कन भी पूरी तरह बंद नहीं दिखा। इसके अलावा नीची बाग के पास लगे ट्रांसफार्मर का तार भी ऐसा लटक रहा था जैसे कि जरा सी लापरवाही पर खतरा हो सकता है।
 
सावन के मद्देनजर बाबा दरबार वाले रास्तों पर अभियान चलाकर खुले बॉक्स को ढ़कवाया जा रहा है। जिन जगहों पर कहीं अंडरग्राउंड तार अगर उपर दिख रहा है तो उसको भी सही करवाया जा रहा है। खुले ट्रांसफार्मर को भी जाली से ढकवाया जाएगा, जिससे कि करंट का खतरा एकदम न रहे। - राकेश पांडेय, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें