पिता रमेश यादव ने पुलिस को बताया कि दोपहर में एक बजे अजीत सिंह नामक व्यक्ति घर आया और बेटे के बारे में पूछा, कहा कि आपके बेटे ने 45 लाख रुपये कर्ज लिया है। कुछ दिन पूर्व उसकी गाड़ी उठाई थी। यदि मेरा पैसा नहीं मिला तो उसे जान से मार दूंगा।
पिता का आरोप है कि अजीत सिंह व उसके दो अन्य साथियों की प्रताड़ना से तंग आकर बेटे ने खुदकुशी की है। पांच वर्ष पूर्व शादी हुई थी और भाई बहनों में सबसे बड़ा था। थाना प्रभारी राजू कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।