स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के अनुसार, इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य शहर में प्रदूषण और कार्बन उत्सर्जन को कम करना है। इसके साथ ही लोगों को किफायती और पर्यावरण अनुकूल परिवहन का विकल्प भी मिलेगा।
आगे चलकर ई-बाइक को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा, जो बिना पैडल के एक बार चार्ज होने पर करीब 40 किलोमीटर तक चल सकेगी। इनमें जीपीएस सिस्टम भी होगा, जिससे साइकिल की लोकेशन पर नजर रखी जा सकेगी।
स्मार्ट सिटी के सीईओ हिमांशु नागपाल ने बताया कि साइकिल टैक्सी योजना का पूरा खाका तैयार किया जा रहा है और जल्द ही इसे धरातल पर उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहल शहर को स्मार्ट और प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।