फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: स्मार्ट सिटी के सहयोग से शहर में चलाई जाएगी साइकिल टैक्सी, QR से करना होगा पेमेंट; जानें खास

Sun, 03 May 2026 02:42 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: स्टेशन पर साइकिल के पास पहुंचकर मोबाइल एप डाउनलोड करना होगा। साइकिल का सीरियल नंबर डालकर या फिर उसके क्यूआर कोड को स्कैन करके भुगतान करते ही उसे अनलॉक किया जा सकेगा।
विज्ञापन
सीडीओ हिमांशु नागपाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्मार्ट सिटी मिशन के तहत अब शहर में साइकिल टैक्सी सुविधा शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। भोपाल, इंदौर, चंडीगढ़ और हैदराबाद की तर्ज पर यह सुविधा अगस्त से शुरू किए जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन


योजना के तहत शहर में 10 स्टैंड बनाए जाएंगे, जहां 300 से अधिक साइकिलें उपलब्ध कराई जाएंगी। यह पूरी व्यवस्था मोबाइल एप आधारित होगी, जिससे लोग आसानी से साइकिल लेकर एक स्थान से दूसरे स्थान तक यात्रा कर सकेंगे। पहले चरण में सामान्य साइकिलें चलाई जाएंगी, जबकि दूसरे चरण में ई-बाइक की सुविधा भी शुरू करने की योजना है।

सिस्टम के तहत प्रत्येक साइकिल में क्यूआर कोड दिया जाएगा, जो सीट के नीचे लगा होगा। उपयोगकर्ता मोबाइल एप डाउनलोड कर साइकिल के पास पहुंचेंगे और क्यूआर कोड स्कैन कर भुगतान करेंगे। भुगतान होते ही साइकिल का लॉक खुल जाएगा और उपयोगकर्ता यात्रा शुरू कर सकेंगे। गंतव्य तक पहुंचने के बाद साइकिल को निर्धारित स्टैंड पर लॉक किया जा सकेगा। यह पूरी प्रक्रिया चेन सिस्टम की तरह काम करेगी, जिससे साइकिल एक स्टैंड से दूसरे स्टैंड तक सुगमता से उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिलेंगी सुविधाएं

स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के अनुसार, इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य शहर में प्रदूषण और कार्बन उत्सर्जन को कम करना है। इसके साथ ही लोगों को किफायती और पर्यावरण अनुकूल परिवहन का विकल्प भी मिलेगा।

आगे चलकर ई-बाइक को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा, जो बिना पैडल के एक बार चार्ज होने पर करीब 40 किलोमीटर तक चल सकेगी। इनमें जीपीएस सिस्टम भी होगा, जिससे साइकिल की लोकेशन पर नजर रखी जा सकेगी।

स्मार्ट सिटी के सीईओ हिमांशु नागपाल ने बताया कि साइकिल टैक्सी योजना का पूरा खाका तैयार किया जा रहा है और जल्द ही इसे धरातल पर उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहल शहर को स्मार्ट और प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें