फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News:गंगा के तट से शुरू हुआ पूरी पढ़ाई देश की भलाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाल अधिकार संस्था क्राई की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित पूरी पढ़ाई देश की भलाई अभियान का शुभारंभ बृहस्पतिवार को गंगा के तट से हुआ। अस्सी घाट पर सुबह-ए-बनारस के मंच पर पूर्व क्षेत्रिय सांस्कृतिक अधिकारी डाॅ. रत्नेश वर्मा ने बैनर व प्लेज कार्ड पर हस्ताक्षर करके अभियान शुरू किया।
विज्ञापन

कहा कि यदि एक बालक शिक्षित होता है, तो वह स्वयं के लिए शिक्षित होता है, जबकि एक बालिका शिक्षित होती है, तो वह दो परिवारों को शिक्षित करती है। बालिकाओं की शिक्षा जारी रखने में अनेक चुनौतियां सामने आती हैं, इसके लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है। डॉ. शंभूनाथ सिंह रिसर्च फाउंडेशन के महासचिव राजीव कुमार सिंह व कार्यक्रम निदेशक डॉ. रोली सिंह के नेतृत्व में अस्सी घाट से नमो घाट तक नौका जागरूकता यात्रा का आयोजन किया गया। इस मौके पर दीक्षा सिंह, सुलेखा पटेल, मनोज चौरसिया, अजय पटेल, श्याम नारायण विश्वकर्मा ने सहयोग किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें