रेल संचालन संरक्षा और सुरक्षा की ली जानकारी
ट्रेनों के परिचालन को लेकर उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक पवनीश काटल ने कैंट स्टेशन पर बैठक कर रेल संचालन संरक्षा और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने लाइन क्लीयर देना, सुरक्षित शंटिंग, खाली ट्रेन को सुरक्षित यार्ड तक ले जाना, ब्लॉक के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में चर्चा की। इस दौरान अर्पित गुप्ता, पंकज सिंह, उदय प्रताप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।