फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्ती ए शहर की अपील, सादगी से मनाएं बकरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुर्बानी का पर्व ईद उल अजहा एक अगस्त को मनाया जाएगा। इस बार कोरोना संक्रमण की वजह से यह त्योहार बेहद सादगी से मनाया जाएगा। मुफ्ती शहर बनारस अब्दुल बातिन नोमानी ने भी इस बार मुस्लिम बंधुओं को बकरीद का त्योहार सादगी और साफ-सफाई का ध्यान रखते हुए मनाने की अपील की है।
विज्ञापन

मुफ्ती शहर बनारस ने लोगों से अपील की है कि बकरीद का पाक पर्व साफ-सफाई का ख्याल रखते हुए मनाएं। कुर्बानी के बाद खून, हड्डियां और अन्य चीजें नगर निगम की तरफ से मुकर्रर जगह पर ही फेंकें। हमारी शरियत भी गंदगी करने की इजाजत नहीं देती है।
उन्होंने अपील करते हुए कहा है कि त्योहार को मनाते वक्त ऐसा कोई भी कार्य न किया जाए जो मुल्क या इस्लाम के खिलाफ हो। मुफ्ती शहर बनारस ने मुस्लिम बंधुओं से आग्रह किया है कि सार्वजनिक स्थल पर कुर्बानी न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें