वाराणसी। जिले में टिड्डियों के हमले का खतरा फिलहाल टल गया है। 25 जून को तीन टिड्डी दलों के हमले के बाद 26 जून के तड़के सुबह तक कुछ टिड्डियों को रासायनिक छिड़काव करके नष्ट किया गया तो कुछ आसपास के जिलों चली गई। वही दूसरी ओर प्रयागराज में मौजूद एक बड़े टिड्डी दल का खतरा बना हुआ था। जो शनिवार को प्रतापगढ़ की ओर बढ़ गया।
वाराणसी मंडल के संयुक्त निदेशक कृषि अखिलेश चंद्र शर्मा ने बताया कि शनिवार को वाराणसी जिले में कोई टिड्डी दल नजर नहीं आया। 26 जून को प्रयागराज में जो एक बड़ा दल था अब वह प्रतापगढ़ के सुल्तानपुर क्षेत्र में नजर आया। फिलहाल मंडल के किसी भी जिले में टिड्डी नहीं है। जो राहत की बात है। बावजूद इसके सभी विभागीय अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा गया है।