फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉट स्पॉट में एंटीजन किट से जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शुक्रवार से जिले में मरीजो की एंटीजन किट से जांच शुरू हो गईं कैंटोनमेंट एरिया काशीपुरा में पहुंची मेडिकल मोबाइल वैन के माध्यम से लोगों की जांच हुई। कोरोना खतरे को देखते हुए सैम्पलिंग, स्क्रीनिग की कार्यवाही भी तेज हो गई है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि एंटीजन किट से हॉट स्पॉट में कोरोना से मिलते जुलते लक्षण वाले लोगो के साथ ही लीवर, हृदय रोग, डायबिटीज आदि गम्भीर बीमारियों से पीडि़त लोगों की जांच होगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को कर्मचारियों के प्रशिक्षण, ट्रायल टेस्टिंग के बाद शुक्रवार को सुबह मेडिकल मोबाइल वैन कैंटोनमेंट एरिया काशीपुरा में पहुंची जहां 29 लोगों को कोरोना सैंपल लिया गया। बताया कि एंटीजन किट की खासियत है कि इससे जांच की रिपोर्ट भी आधे घंटे में मिल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें