फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी ज्ञानानंद की प्रेरणा से स्थापित हुआ महामंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। श्री भारत धर्म महामंडल का 120वां स्थापना दिवस समारोह रविवार को मनाया गया। महामंडल सभागार में लहुराबीर महाराज के चित्र पर माल्यार्पण और मंगलाचरण के साथ कार्यक्रम आरंभ हुआ।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण आयोजन सादगी पूर्ण रहा। संस्था के जनरल सेक्रेटरी प्रो. शंभू उपाध्याय ने बताया कि स्वामी ज्ञानानंद की प्रेरणा से श्री भारत धर्म महामंडल की स्थापना 1901 में मथुरा में हुई। इसके पश्चात इसका मुख्य कार्यालय काशी में स्थापित किया गया। संस्था को श्रृंगेरी मठ, शारदा मठ और वैष्णव मठ, तोतादि, नाथद्वारा का भी सहयोग प्राप्त था। संस्था से बड़े-बड़े राजा-महाराजा जुड़े रहे। शंकराचार्य के मठ को पुन: स्थापित करना और खाली पड़े हुए शंकराचार्य के स्थान पर 1941 में स्वामी ब्रह्मनंद का अभिषेक करना महामंडल का ही प्रयास था। गंगा की अविरलता के लिए भी महामंडल ने आंदोलन किए। महामंडल की ओर से दो सौ से अधिक ग्रंथ प्रकाशित किए गए हैं। अध्यक्षता प्रो. श्रद्धानंद ने की। इस दौरान भाल शास्त्री, डॉ. रविंद्र प्रसाद पांडेय, राजेश राय, प्यारे सिंह, कुंवरपाल वर्मा, अशोक कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें