बिना बताए लंबे समय से ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) आयुष्मान आरोग्य मंदिर सरांवा बड़ागांव रतन सिंह को बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा सात अन्य सीएचओ और एक एएनएम का तबादला किया गया है। पिछले दिनों जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में लापरवाही उजागर होने के बाद सीडीओ ने कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।
सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर सरांवा बड़ागांव के सीएचओ की ओर ओर से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों में लगातार शिथिलता बरती जा रही थी। उच्चाधिकारियों के निर्देशों का अनुपालन भी नहीं किया जा रहा था।
विज्ञापन
मामले की जांच और आरोग्य मंदिर के निरीक्षण के दौरान भी सीएचओ की लापरवाही की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित सीएचओ की संविदा समाप्त करते हुए बर्खास्त कर दिया गया है। इसके अलावा प्रशासनिक आधार पर सात सीएचओ को एक ब्लाॅक से दूसरे ब्लाॅक में स्थानांतरित कर दिया गया है। शहरी क्षेत्र में कार्यरत एक एएनएम का भी तबादला कर दिया गया है।