थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। ये लोग पूजा के माध्यम से रुपया पैदा करने की तिलिस्मी साजिश में शामिल थे। इनके द्वारा बताई गई शर्तों के अनुसार, विशेष कद-काठी और शरीर पर गोदना न होने वाली लड़कियों की तलाश की जा रही थी।
पूजा से होगी नोटों की बारिश
गिरोह ग्रामीणों को यह विश्वास दिला रहा था कि खास पूजा से नोटों की बरसात हो सकती है। पूजा के लिए एक विशेष शारीरिक बनावट वाली लड़की की जरूरत बताई जा रही थी। लड़की लाने वाले को आकर्षक इनाम देने की बात भी कही जा रही थी। फिलहाल पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है। अंधविश्वास और मानव तस्करी जैसी संभावनाओं को देखते हुए पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।