आभूषण की दुकान पर चोरी की सूचना पाकर माैके पर मिर्जामुराद थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों और दुकान मालिक से जानकारी लेकर तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया।
Varanasi News: मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के ठटरा गांव स्थित कपसेठी मार्ग पर रविवार की दोपहर एक बजे आभूषण की दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचा युवक दुकानदार को झांसा देकर सोने की तीन अंगूठी लेकर भाग निकला। सीसी कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
सराफा व्यवसायी संजय जायसवाल ने पुलिस को बताया कि बगल की दुकानदार की लड़की ने दुकान पर आकर युवक को सामान दिखाने की बात कही थी और बाद में पड़ोसी दुकानदार से छानबीन की गई तो पता चला कि युवक दुकान पर सामान खरीदने आया था।
सामान खरीदारी के बाद वह बोला कि आसपास कोई आभूषण की दुकान है। सोने-चांदी का आभूषण खरीदना है। इस पर युवती ने बगल के दुकान को दिखा दिया। इस पर युवक को सोने की चेन, अंगूठी दिखाई गई। इस बीच वह तीन अंगूठी लेकर निकल गया।
विज्ञापन
मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि पड़ोस के दुकानदार की लड़की के कहने पर भ्रमित होकर युवक को सराफा दुकानदार ने सामान दे दिया है। सीसी फुटेज खंगाली जा रही है। उधर, चर्चा है कि पूर्व में 25 अक्तूबर 2019 को दुकान में घुसकर नकाबपोश बदमाशों ने सोने-चांदी के आभूषण लूटने के दौरान व्यवसायी के ऊपर फायरिंग की थी। 19 अक्तूबर 2025 को जालसाजी हो गई।