मकान में आग के बाद मची अफरातफरी।
- फोटो : संवाद
आग लगने की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने अपने-अपने समरसेबल से पाइप जोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन संकरी गली और तेज लपटों के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक घर का अधिकांश सामान जल चुका था। हादसे में एक व्यक्ति झुलस गया। आसपास के लोगों ने उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि इलाके में पुराने और जर्जर बिजली तारों के कारण अक्सर शॉर्ट सर्किट की घटनाएं होती रहती हैं। गर्मियों में बिजली लोड बढ़ने से खतरा और बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से तारों की जांच और मरम्मत कराने की मांग की है।