घायल आरोपी की पहचान मो. तस्लीम (22) पुत्र स्वर्गीय शमीम निवासी मैनपुर थाना करंडा के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने घायल अवस्था में उसे तुरंत सीएचसी करंडा पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
सीओ सिटी ने बताया कि आरोपी के पास से एक देशी तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ करंडा थाने में आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी पहले से ही कई मामलों में संलिप्त रहा है और पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में लंबे समय से वांछित चल रहा था। फिलहाल उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।