फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी को संवारने में बीएचयू और नगर निगम मिलकर करेंगे काम, एमओयू; जानें इसकी खासियत

Tue, 26 May 2026 03:22 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: काशी हिंदू विश्वविद्यालय और नगर निगम के बीच शहर के विकास को लेकर एमओयू हुआ। दोनों संस्थान शहरी प्रबंधन, सौंदर्यीकरण, स्वच्छता और अवसंरचना विकास पर संयुक्त रूप से काम करेंगे। समझौते के तहत विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के अवसर भी मिलेंगे। कंदवा ड्रेनेज और डाफी कॉरिडोर जैसी परियोजनाएं भी विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन
बीएचयू और नगर निगम मिलकर करेंगे काम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी हिंदू विश्वविद्यालय और वाराणसी नगर निगम अब काशी को संवारने की दिशा में मिलकर काम करेंगे। इसके लिए सोमवार को दोनों संस्थानों के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी की मौजूदगी में कुलसचिव प्रो. अरुण कुमार और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए।

विज्ञापन


इस साझेदारी के तहत दोनों संस्थान शहरी प्रबंधन, अवसंरचना विकास, सतत पर्यावरण, नागरिक सेवाओं और शहर के सौंदर्यीकरण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में संयुक्त रूप से कार्य करेंगे। समझौते के तहत नगर निगम विश्वविद्यालय परिसर और उसके आसपास कई विकास परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाएगा।

इन परियोजनाओं में कंदवा क्षेत्र में वर्षा जल निकासी व्यवस्था का विकास, हैदराबाद गेट से डाफी कॉरिडोर का निर्माण तथा मालवीय द्वार और विश्वविद्यालय के मुख्य प्रवेश क्षेत्र के आसपास सौंदर्यीकरण और आधारभूत सुविधाओं का विस्तार शामिल है। इसके अलावा उद्यानिकी विकास, स्वच्छता और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े कार्य भी विश्वविद्यालय के सहयोग से किए जाएंगे।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

एमओयू के तहत विद्यार्थियों को भी व्यावहारिक प्रशिक्षण और क्षमता विकास का अवसर मिलेगा। नगर निगम हर वर्ष कम से कम 50 इंटर्नशिप उपलब्ध कराएगा। इन इंटर्नशिप में शहरी प्रशासन, अभियांत्रिकी, नगर नियोजन, स्वच्छता और सामाजिक विकास से जुड़े क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे छात्रों को शहरी प्रबंधन और नागरिक प्रशासन के व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होंगे।

समझौते में विश्वविद्यालय परिसर में निराश्रित गोवंश प्रबंधन, आवारा कुत्तों के टीकाकरण एवं नियंत्रण और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए भी संयुक्त पहल का प्रस्ताव रखा गया है।

कार्यक्रम में कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि नगर निगम के साथ यह साझेदारी काशी के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय और नगर निगम मिलकर शहर में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कार्य करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें