पीएचडी प्रवेश को लेकर पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी।
- फोटो : अमर उजाला
BHU College: बीएचयू में न तो कार्यकारिणी परिषद (ईसी) है, न कुलपति (वीसी) और न ही कुलाधिपति (चांसलर)। ऐसी स्थिति में बीएचयू की स्थिति अनाथ जैसी है। छात्रों ने ये शिकायत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजी है।
पीएचडी मसले को लेकर छात्रों की आक्रोश सभा में आए छात्र नेता अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि उन्होंने तमाम छात्रों की ओर से पीएम मोदी को पत्र लिखा है। विश्वविद्यालय के शैक्षिक वातावरण, पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया का अपारदर्शी होना, विश्वविद्यालय में जातीय उन्माद की स्थिति, सामाजिक सौहार्द का बिगड़े स्वरूप को बताया है। इन सारी समस्याओं का मूल कारण विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति का न होना है।
वहीं, महामना के पौत्र न्यायमूर्ति गिरधर मालवीय के निधन के बाद से बीएचयू का कोई कुलाधिपति भी नहीं है। ऐसी स्थिति में विश्वविद्यालय की स्थिति अनाथ जैसी है। डॉ. पुष्पेंद्र सिंह और डॉ. अवनींद्र राय ने कहा कि अब प्रधानमंत्री को विश्वविद्यालय पर ध्यान देने की जरूरत है। वहीं, छात्रनेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि स्थायी कुलपति विश्वविद्यालय के लिए बेहद जरूरी है। अभय सिंह ने कहा कि मोदी इन सभी समस्याओं का समाधान कर सकते है।