फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पानी संकट के बीच सूना घर बना चोरों का निशाना, समेट ले गए लाखों का सामान; पहुंची पुलिस

Sat, 23 May 2026 02:02 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanais News: मड़ौली में बंद मकान को निशाना बनाकर चोरों ने करीब 25 लाख रुपये के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। गृहस्वामिनी परिवार समेत रिश्तेदारी में गई थीं। लौटने पर घर का सामान बिखरा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्ध दिखाई दिए हैं, जिनकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरे सामान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र स्थित मड़ौली इलाके में शुक्रवार रात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी शनिवार सुबह उस समय हुई जब मोहल्ले के लोगों ने गृहस्वामिनी को फोन कर घर का दरवाजा खुला होने की सूचना दी। चोरी की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


पीड़िता उषा देवी ने बताया कि शुक्रवार रात इलाके में पानी की आपूर्ति नहीं होने के कारण वह परिवार के साथ नेवादा स्थित अपनी बहन के घर चली गई थीं। घर बंद कर पूरा परिवार रात में बाहर था। शनिवार सुबह पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि उनके मकान का मुख्य दरवाजा खुला हुआ है। सूचना मिलते ही परिवार तुरंत घर पहुंचा। अंदर का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए। कमरों का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी सहित पूरे घर को चोरों ने खंगाल डाला था।

Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने की जांच-पड़ताल

पीड़िता के अनुसार चोर घर से दो सोने की चेन, सात जोड़ी झुमके, मंगलसूत्र, अंगूठी, पायल समेत लाखों रुपये के कीमती आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए। उनका कहना है कि चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 25 लाख रुपये से अधिक है। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश पुलिस की मंडुवाडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। प्रारंभिक जांच में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के घर में प्रवेश करने की तस्वीरें सामने आई हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया गया है। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में डर और नाराजगी का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें