फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News : कोहरे के कारण एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान निरस्त, दो विमान डायवर्ट; यात्रियों को परेशानी

Wed, 06 Nov 2024 11:48 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : विमान का परिचालन बिगड़ जाने के कारण बंगलुरू और कोलकाता के यात्रियों को काफी दिक्कतें हुई। हेल्पलाइन नंबर पर वह विमानों की जानकारी ले रहे थे। करीब ढाई घंटे की देरी से विमान बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचा।
विज्ञापन
विमान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम की खराबी और कोहरे के चलते विमानों का परिचालन गड़बड़ाने लगा है। बंगलूरू से आने वाला एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान निरस्त हो गया। वहीं, इंडिगो के दो विमान को लखनऊ डायवर्ट किया गया। कोलकाता से ढाई घंटे की देरी से एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचा। 

विज्ञापन


एयरपोर्ट पर सुबह धुंध के कारण इंडिगो एयरलाइंस का विमान 6ई 2211 अपने निर्धारित समय सुबह 4.25 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर बाबतपुर एयरपोर्ट पर सुबह 6.10 बजे पहुंचा। इंडिगो का दूसरा विमान 6ई 371 मुंबई से अपने निर्धारित समय सुबह 6:30 बजे पहुंचा। एयरपोर्ट पर दृश्यता सामान्य से कम होने के कारण दोनों विमान को एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति नहीं मिली। 

एटीसी से संपर्क करने के बाद दोनों विमानों को लखनऊ एयरपोर्ट डायवर्ट कर दिया गया। मौसम सामान्य होने के बाद लखनऊ से मुंबई का विमान सुबह 10.40 बजे और दिल्ली का विमान दोपहर 12.10 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचा। वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान आईएक्स 1951 कोलकाता एयरपोर्ट से उड़ान भर कर ढाई घंटे की देरी से सुबह 11.33 बजे पहुंचा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें