फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 100 मुकदमों से संबंधित 650 लीटर शराब नष्ट, जीआरपी ने चलवाया रोड रोलर

Sun, 25 May 2025 04:25 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में जीआरपी ने लाखों की शराब नष्ट कराई। जमीन पर बोतले तुड़वाने के साथ ही उसे दफ्न करा दिया। इस कार्रवाई के दाैरान दर्जनों की संख्या में पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
पुलिस ने नष्ट कराई शराब। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीआरपी कैंट ने पंजीकृत 60 आबकारी अधिनियम में बरामद कुल 100 मुकदमे से संबंधित अवैध शराब लगभग जो लगभग 650 लीटर थी, उसे नष्ट कराया गया। शराब की अनमानित लागत लाखों रुपये में थी। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (उत्तर रेलवे) वाराणसी के आदेश पर यह कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी रेलवे कुंवर प्रभात सिंह, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी विजयेता सिंह, आबकारी निरीक्षक सेक्टर-4 अमित कुमार श्रीवास्तव, एसीजेएम (एनआर) रीडर संजय सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी हेमंत सिंह और मालखाना हेमु अनिरुद्ध कुमार साहनी, हेड कां. अश्वनी कुमार सिंह, सत्य प्रकाश, थाना जीआरपी कैंट ने उपरोक्त सभी अवैध शराब को जमीन पर रख रोड रोलर चलवा दिया।

पुलिस ने घर से 30 बोतल शराब बरामद किए
सारनाथ के हृदयपुर के घर से पुलिस ने शनिवार को 30 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। आरोपी को जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने बताया कि अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने एक घर से अवैध तरीके से बिक्री की शिकायत पर छापा मारा गया। मौके से 30 बोतल शराब मिली। आरोपी बृजेश यादव को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें