फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकलौते बेटे की मौत: UPSC की परीक्षा देने आया था बनारस, पिता से कही थी ये बात, सपने हो गए चकनाचूर; कोहराम

Sun, 25 May 2025 04:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Accident News: सड़क हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों की सहायता से घायल को अस्पताल भिजवाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह पांच बहनों में इकलाैता भाई था। 
विज्ञापन
धीरज पांडेय की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Road Accident in Varanasi: शिवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात तरना भेल के पास से दूसरी पटरी पर युवक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए नजदीक चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जौनपुर निवासी धीरज पांडेय (27) पुत्र जयप्रकाश बीते 24 मई दिन शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे अपने घर से बस द्वारा वाराणसी के लिए निकला था। वाराणसी पहुंचने के बाद कैंट से लंका स्थित एक सेंटर पर परीक्षा देने गया था।

सेंटर से लौटते समय करीब साढ़े छह बजे अपने पिता जयप्रकाश से फोन कर बात की। बोला पिताजी सेंटर देख चुके हैं। अब जा रहे हैं तरना स्थित चाचा के घर। वहीं से सुबह सेंटर के लिए निकल जाएंगे। 
विज्ञापन


देर रात 11 बजे तरना स्थित भेल कंपनी के पास से सड़क पार करते समय तेज गति से गिलट बाजार से बाबतपुर की तरफ जा रही अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौत हो गई।

मृतक पांच बहन में इकलौता भाई था। उसके पिता खेती करते हैं। मृतक के माता का नाम गीता देवी है। मामले में थाना प्रभारी राजू कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें