साइबर सेल ने 4.95 लाख रुपये खाते में वापस कराए
कमिश्नरेट की साइबर सेल ने साइबर ठगी के मामले में विश्वेश्वरगंज निवासी शाश्वत के बैंक खाते में चार लाख 95 हजार रुपये वापस कराए। शाश्वत ने साइबर सेल का आभार जताया। डीसीपी वरुणा जोन/क्राइम प्रमोद कुमार ने बताया कि तीन अप्रैल को शाश्वत को एक प्रॉपर्टी खरीदने का ऑफर व्हाट्सएप पर मिला था।
ऑफर देने वाले को वह वास्तविक ब्रोकर समझ कर झांसे में आ गए। प्रॉपर्टी खरीदने के चक्कर में 4.95 लाख की साइबर ठगी हो गई। जब शाश्वत को पता लगा तो उन्होंने कमिश्नरेट की साइबर सेल से संपर्क किया।
साइबर सेल प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार तिवारी और उनकी टीम ने पैसे के ट्रांजेक्शन से संबंधित बैंकों व मर्चेंट से संपर्क कर 4.95 लाख होल्ड करा दिए। 16 अप्रैल को पूरे पैसे वापस आ गए। डीसीपी प्रमोद कुमार ने अपील की कि साइबर ठगी का शिकार होने पर www.cybercrime.gov.in या 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।