फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मनोज तिवारी समेत 151 कलाकार शीतला दरबार में लगाएंगे हाजिरी, यहां होगा महोत्सव; तैयारी शुरू

Mon, 30 Mar 2026 03:53 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: दशाश्वमेध घाट पर होने पर इस आयोजन में हर वर्ष की तरह इस बार भी कलाकारों का जुटान होगा। सिद्धपीठ श्री बड़ी शीतला माता माई के धाम में लोग दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन
आयोजन की जानकारी देते पंडित शिव प्रसाद पांडेय। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शीतला माता संगीत महोत्सव मंगलवार से शुरू होगा। पांच दिनों तक 151 कलाकार माता दरबार में गायन, वादन और नृत्य से हाजिरी लगाएंगे। एक अप्रैल को दिल्ली के सांसद व भोजपुरी गायक मनोज तिवारी मां की चरण वंदना करेंगे। इस बार फिल्म में अभिनय व स्वर देने वाले नामचीन कलाकारों के भी आने की संभावना है। 

विज्ञापन


दशाश्वमेध घाट स्थित सिद्धपीठ श्री बड़ी शीतला माता माई धाम में 31 को शाम सात बजे से माता के शृंगार और पूजन के बाद संगीत महोत्सव शुरू होगा। मंदिर के महंत पं. शिव प्रसाद पांडेय लिंगिया महाराज ने बताया कि चार अप्रैल तक चलने वाले संगीत महोत्सव में 151 कलाकारों की प्रस्तुति होगी। 

गीतकार कन्हैया दुबे केडी के संयोजकत्व में प्रमुख कलाकारों में मनोज तिवारी, नंदू मिश्रा, शैलबाला, डॉ. ममता टंडन आदि कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। पहले दिन रात 2:30 बजे मां शीतला की विराट आरती होगी। मां शीतला की पालकी, झूला, झंडा, बधावा जुलूस भी निकलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन कलाकारों की होंगी प्रस्तुतियां
संगीत महोत्सव की पहली निशा यानी 31 मार्च को पं माता प्रसाद मिश्र, रुद्रशंकर, महेंद्र प्रसन्न, शैलबाला, बक्सर की अर्चना तिवारी, राजेश तिवारी, रतन, अंशिका सिंह, सुमन अग्रहरि की प्रस्तुति होगी। एक अप्रैल को मनोज तिवारी, राजेश गौतम, पं रवि शंकर मिश्रा डॉ. ममता टंडन, स्नेहा अवस्थी विकास मिश्रा, यथार्थ दुबे प्रस्तुति देंगे। 

दो अप्रैल को डॉ. विजय कपूर, दिलीप शंकर, मांडवी सिंह, ज्योति माही, माधवी शर्मा, रंजना राय, राघव पांडेय, चंद्रकांत पांडेय, चौथी निशा में प्रियांशु, नीरज पांडेय, गोविंद गोपाल, रविंद्र सिंह, ज्योति गुप्ता और गोरखपुर के भजन गायक नंदू मिश्रा, भरत प्रसन्न, शिल्पा राय की प्रस्तुति होगी। अंतिम निशा यानी चार अप्रैल को दीपक सिंह, रमा सिंह, डॉ. अमलेश शुक्ला, अरविंद मिश्रा, ओम तिवारी, अरुण मिश्रा गुंजन, प्रो. अजीत कुमार शुक्ला, पुनीत जेटली पागल बाबा, शिप्रा घोष, दुर्गा प्रसन्ना आदि कलाकार हाजिरी लगाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें