फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: दिल्ली में सड़क हादसे में प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष के भतीजे की मौत, गांव में मचा कोहराम

Mon, 02 Nov 2026 08:23 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

वाराणसी के सेवापुरी क्षेत्र के भीषमपुर गांव निवासी 30 वर्षीय निलेश उर्फ अंशु सिंह की दिल्ली में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के भतीजे थे और निजी कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन
Delhi incident - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेवापुरी क्षेत्र के कपसेठी थाना क्षेत्र स्थित भीषमपुर गांव निवासी 30 वर्षीय निलेश उर्फ अंशु सिंह की दिल्ली में शनिवार की रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह गांव के प्रधान और प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के भतीजे थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सोमवार की सुबह उनका शव पैतृक गांव पहुंचा। इसके बाद वाराणसी के मारकंडिका घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो पत्नी ने की तलाश
बताया गया कि निलेश दिल्ली में एक निजी कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। शनिवार की देर रात तक जब वह अपने आवास पर नहीं पहुंचे तो उनके साथ रह रहीं पत्नी अनामिका सिंह को चिंता हुई। उन्होंने पति के मोबाइल पर फोन किया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें सड़क दुर्घटना की जानकारी दी।

Trending Videos
विज्ञापन

गांव पहुंचा शव, परिवार में मचा कोहराम
हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजन दिल्ली पहुंचे। वहां से शव लेकर सोमवार की सुबह भीषमपुर गांव पहुंचे। शव पहुंचते ही परिवार और गांव में शोक छा गया। इसके बाद मारकंडिका घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

चार साल पहले हुई थी शादी
निलेश की शादी चार साल पहले हुई थी। उनकी कोई संतान नहीं थी। वह दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटे थे। परिजनों के मुताबिक वह काफी होनहार थे। उनकी असमय मौत से परिवार के साथ ही क्षेत्र में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें