फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: एयरफोर्स के कब्जे में नमो घाट, 26 अक्टूबर तक आम लोगों की एंट्री बंद

Fri, 16 Oct 2026 10:23 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

वाराणसी में 25 अक्टूबर को प्रस्तावित मेगा एयर शो की तैयारियों के तहत भारतीय वायु सेना ने नमो घाट को अपने नियंत्रण में ले लिया है। घाट के तीनों प्रवेश द्वार बंद कर 26 अक्टूबर तक आम लोगों की एंट्री पर रोक लगाई गई है। वायुसेना की तकनीकी टीमें कमांड सेंटर और संचार व्यवस्था तैयार कर रही हैं।
विज्ञापन
नमो घाट, वाराणसी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वायुसेना के 94वें स्थापना दिवस पर 25 अक्टूबर को नमो घाट से प्रस्तावित मेगा एयर शो को लेकर भारतीय वायु सेना ने शुक्रवार को नमो घाट को अपने नियंत्रण में ले लिया। घाट के तीनों प्रवेश द्वार बंद कर आम लोगों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। जिला प्रशासन के अनुसार यह प्रतिबंध 26 अक्टूबर तक लागू रहेगा। एयर शो की तैयारियों के तहत वायुसेना की तकनीकी टीमें कमांड सेंटर, संचार नेटवर्क और वायरलेस कम्युनिकेशन सिस्टम का तकनीकी सेटअप तैयार करने और उपकरणों का परीक्षण करने में जुटी हैं। एयर शो के दौरान ड्रोन उड़ाने और गंगा में नाव संचालन पर भी रोक रहेगी।

विज्ञापन

शुक्रवार सुबह वायुसेना और सेना के अधिकारी नमो घाट पहुंचे। इसके बाद घाट के गेट नंबर एक, दो और तीन को बंद कर दिया गया। पर्यटकों और आम नागरिकों की आवाजाही रोकने के साथ घाट पर निगरानी बढ़ा दी गई है।


 
Trending Videos

नमो घाट, वाराणसी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कमांड सेंटर और संचार व्यवस्था की हो रही तैयारी
वायुसेना की तकनीकी टीमें एयर शो के दौरान विमानों और आयोजन स्थल के बीच समन्वय के लिए जरूरी तकनीकी व्यवस्थाएं स्थापित कर रही हैं। कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम, रेडियो संचार, विमानन संचार नेटवर्क और एयर ट्रैफिक कोऑर्डिनेशन से जुड़े उपकरणों की जांच की जा रही है।
आयोजन स्थल पर संचार व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तकनीकी टीमों की ओर से लगातार परीक्षण किया जा रहा है। एयर शो के दौरान विमानों की गतिविधियों और आयोजन स्थल के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने के लिए यह व्यवस्था महत्वपूर्ण होगी।

वीवीआईपी आगमन को लेकर सुरक्षा कड़ी
25 अक्टूबर को प्रस्तावित एयर शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य विशिष्ट अतिथियों के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की जा रही है। भारतीय वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी वाराणसी पहुंच चुके हैं।
प्रतिबंधित क्षेत्र में आम लोगों के प्रवेश को रोकने के लिए एयरफोर्स और आर्मी के जवानों की तैनाती की गई है। एयर शो से पहले घाटों पर ड्रोन उड़ाने पर रोक लगा दी गई है। आयोजन के दौरान गंगा में नावों का संचालन भी बंद रहेगा।
विज्ञापन

राजघाट से अस्सी घाट तक लग रही लोहे की ग्रिल
एयर शो को देखते हुए जिला प्रशासन ने गंगा घाटों पर भीड़ नियंत्रण की तैयारी भी शुरू कर दी है। शुक्रवार को नगर निगम की ओर से राजघाट से अस्सी घाट तक लोहे की ग्रिल लगाकर बैरिकेडिंग की जा रही थी। इसका उद्देश्य घाटों पर लोगों की आवाजाही को व्यवस्थित करना और भीड़ को निर्धारित स्थानों तक सीमित रखना है।

22, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित हवाई प्रदर्शन को देखते हुए गंगा स्नान करने वालों के लिए भी आवश्यकतानुसार दिशा-निर्देश जारी किए जा सकते हैं। हालांकि, स्नान पर प्रतिबंध या किसी विशेष घाट को बंद करने के संबंध में अंतिम निर्णय जिला प्रशासन के आदेश के बाद ही स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें