फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद पर बेहतर जलापूर्ति का जल संस्थान का वायदा फेल, नरिया इलाके में पानी नहीं मिलने से खफा जनता का प्रर्दशन

Sat, 01 Aug 2020 01:46 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बकरीद पर बेहतर जलापूर्ति का वाराणसी के जल संस्थान का वायदा फेल हो गया।  नरिया , भोगावीर, रश्मि नगर, पाण्डेयमहाल , रोहित नगर में पानी नहीं मिलने पर सपा पार्षद दल नेता कमल पटेल और पूर्व पार्षद वरुण सिंह के नेतृत्व में जनता ने खाली बाल्टी लेकर प्रदर्शन किया ।

विज्ञापन


पार्षद ने कहा कई मुहल्ले में जलसंकट है, लेकिन जलकल विभाग सोया रहता है । पूर्व पार्षद ने कहा आज बकरीद के दिन भी मुस्लिम बस्तियों में जलसंकट है। जलकल महाप्रबंधक  को सूचना दी गई है। उन्होंने भदैनी पम्प में कुछ खराबी की बात बताई।

पानी संकट की समस्या का जल्द निस्तारण नहीं हुआ तो आंदोलन होगा। प्रदर्शन करने वाली हसीना , रशिदन , रुखसाना , सलमा , संगीता चौरसिया , शांति देवी , अनिशा बेगम ने बताया घर के जरूरत वाले कामों के लिए पानी की बहुत जरूरत होती है। सुबह 7 बजे से पानी न आने से सब काम रुका पड़ा है । 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें