फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेंडरों को जारी होगा क्यूआर कोड और यूनिक आईडी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वेंडिंग जोन में रहने वाले वेंडरों को क्यूआर कोड जारी किया जाएगा। ताकि उसे स्कैन करने पर संबंधित वेंडर के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त हो सके। साथ ही वेंडरों को एक यूनिक आईडी जारी कर दी जाएगी ताकि उसकी पहचान करने में आसानी होगी। नगर निगम, डूडा और फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति के संयुक्त प्रयास से शहर भर में वेंडिंग जोन के वेंडरों के लिए सर्वे का काम चल रहा है।
विज्ञापन

पांचों जोन में निर्धारित वेंडिंग जोन में वेंडरों को रखा गया है। इसके बावजूद कई जगहों पर वेंडिंग जोन के बाहर भी कई व्यापार करते हैं। उन्हें व्यवस्थित करने के उद्देश्य से ही सर्वे कराया जा रहा है। परियोजना अधिकारी जया सिंह ने बताया कि वेंडरों की सहूलियत के लिए उन्हें क्यूआर कोड दिया जाएगा। इसके अलावा उनकी एक यूनिक आईडी होगी जिसके आधार पर उनके बारे में जानकारी करना आसान हो जाएगा। अभी तक 66 वेंडिंग जोन में 3272 वेंडर हैं। वेंडरों को पीएम स्व निधि योजना के तहत 10 हजार रुपये का अधिकतम ऋण दिया जाएगा। इसके लिए सर्वे चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें