फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: लखनऊ से आज नगर निगम जारी करेगा 50 करोड़ रुपये का म्युनिसिपल बॉन्ड, जानें- क्या है खास

Tue, 06 May 2025 10:32 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी नगर निगम में मेयर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त अक्षत वर्मा की उपस्थिति में एचडीएफसी बैंक के संग हस्ताक्षर समारोह हुआ। 
विज्ञापन
नगर निगम में मेयर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त अक्षत वर्मा की उपस्थिति में एचडीएफसी बैंक के संग ह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ से मंगलवार को 50 करोड़ का म्युनिसिपल बॉन्ड जारी होगा। जिसके लिए नगर आयुक्त अक्षत वर्मा देर रात लखनऊ रवाना हो गए हैं। इससे पहले सोमवार को बॉन्ड जारी करने की घोषणा के लिए नगर निगम में मेयर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त अक्षत वर्मा की उपस्थिति में एचडीएफसी बैंक के संग हस्ताक्षर समारोह हुआ। 

विज्ञापन


प्रक्रिया के तहत अधिकारिक बैंक के रूप में एचडीएफसी बैंक ने बॉन्ड को जारी करने में नियामक अनुरूप साझेदारी की। इस क्रम में द्विपक्षीय अनुबंध हस्ताक्षर किया गया। मेयर ने म्युनिसिपल बॉन्ड को जनता को समर्पित करते हुए कहा कि ये निगम के राजस्व में वृद्धि करते हुए विकास की सभी परियोजनाओं को गति देगा। जिस से परोक्ष और अपरोक्ष दोनों रूप में स्थानीय काशीवासी संग श्रद्धालु एवं पर्यटक सभी लाभान्वित होंगे। 

नगर आयुक्त ने बॉन्ड की विशेषताओं के बारे बताया। पूरे देश में बस कुछ ही निगम ऐसे हैं। जिन्होंने ने अब तक बॉन्ड जारी किया है। ये एक जटिल प्रक्रिया और विभिन्न नियामकों के अवलोकन पश्चात संभव हुआ है। जो ये प्रमाणित करता है कि वाराणसी नगर निगम देश के श्रेष्ठ निगमों में से एक है। ये इसलिए है क्योंकि हमें काशीवासियों का समर्थन और विश्वास प्राप्त है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi News: बेरोजगार से ठगी, सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 11 लाख रुपये का लगाया चूना

विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन वित्त नियंत्रक आत्मा प्रकाश धर द्विवेदी ने किया। बैंक के जोनल हेड मनीष टंडन, क्लस्टर हेड रोहित खन्ना ने मेयर और नगर आयुक्त को बॉन्ड संबंधित पूरी जानकारी और प्रक्रिया के बारे में बताया। इस अवसर पर रंजीत सिंह, संतोष कुमार मौजूद रहे। 

नगर आयुक्त ने बताया कि बॉन्ड की धनराशि के पैसे का लेनदेन एचडीएफसी बैंक से होगा। बॉन्ड की धनराशि को नगर निगम सात साल में चुकाएगा। इसके लिए निगम के बैंक अकाउंट से सात साल तक नियत धनराशि की कटौती की जाएगी। नगर निगम को बॉन्ड से मिलने वाली धनराशि से कई विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें