फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: बेतरतीब ठेला, खोमचा वालों से बिगड़ रही शहर की सूरत, निगम ने उठाया कदम

Tue, 24 Nov 2020 04:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी नगर निगम - फोटो : self
विज्ञापन

वाराणसी में वेंडिंग जोन बनाने के बाद भी इधर-उधर ठेला खोमचा लगाने से शहर की सूरत बिगड़ रही है। साथ ही कई बार जाम के कारण बनते हैं। नगर निगम की ओर तीन और वेंडिंग जोन बढ़ाकर इनकी संख्या 66 की गई है। जरूरत पड़ने पर इनकी और संख्या बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन

वेंडिंग जोन में रहने वाले वेंडर्स को व्यवस्थित करने के लिए क्यूआर कोड जारी किया जाएगा। कोड को स्कैन करने पर संबंधित वेंडर्स के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त हो सके। साथ ही वेंडर्स को एक यूनिक आईडी जारी कर दी जाएगी ताकि उनकी पहचान करने में आसानी होगी।


नगर निगम, डूडा और फेरी-पटरी, ठेला व्यवसायी समिति के संयुक्त प्रयास से शहर भर में वेंडिंग जोन के वेंडर्स के लिए सर्वे का काम चल रहा है।  पांचों जोन में निर्धारित वेंडिंग जोन में वेंडरों को रखा गया है। इसके बावजूद कई जगहों पर वेंडिंग जोन के बाहर भी कई व्यापार करते हैं। उन्हें व्यवस्थित करने के उद्देश्य से ही सर्वे कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना अधिकारी डूडा जया सिंह ने बताया कि सड़कों पर इधर-उधर ठेला खोमचा न लगे इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। वेंडर्स की सहूलियत के लिए उन्हें क्यूआर कोड दिया जाएगा। इसके अलावा उनकी एक यूनिक आईडी होगी, जिसके आधार पर उनके बारे में जानकारी करना आसान हो जाएगा।

अभी तक 66 वेंडिंग जोन में 3272 वेंडर्स है। इनके अलावा बाकी वेंडर्स को जोड़ा जा रहा है ताकि सभी व्यवस्थित हो सके सड़कों पर जाम न दिखे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें