फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई पहल: इंदौर की तर्ज पर वाराणसी नगर निगम के छह वार्ड बनाए जाएंगे मॉडल, जानें- क्या है पूरा प्लान

Fri, 05 Sep 2025 03:56 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने कहा कि मॉडल वार्डों में नगरीय सुविधाओं से संबंधित सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। यह प्रयोग सफल रहा तो चरणबद्ध तरीके से सभी वार्डों में लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
नगर निगम वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी शहर में स्वच्छता और नगरीय सेवाओं को सुढृढ़ बनाने की दिशा में नगर निगम ने एक नई पहल की है। इसके तहत इंदौर की तर्ज पर नगर निगम ने 6 वार्डों को मॉडल वार्ड के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। नगर निगम ने पहले चरण में नारायनपुर, डिठोरी महाल, चेतगंज, कालभैरव, पियरी कला और पिशाचमोचन का चयन किया है।

विज्ञापन


नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने कहा कि मॉडल वार्डों में नगरीय सुविधाओं से संबंधित सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। यह प्रयोग सफल रहा तो चरणबद्ध तरीके से सभी वार्डों में लागू किया जाएगा। इन मॉडल वार्डों में साफ-सफाई, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सीवरेज, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, पार्क, शौचालय, सड़कें, नाली व्यवस्था जैसी मूलभूत आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। 

विशेष रूप में इन वार्डों में घर-घर कूड़े का 100 प्रतिशत उठान, घर-घर कूड़े का पृथ्थक्कीकरण, स्वच्छता जन जागरूकता का विशेष अभियान, पार्कों का रख-रखाव, कमर्शियल क्षेत्रों में दो ट्विन बिन, मलिन बस्तियों की नियमित सफाई, पर्यटन स्थलों, स्मारकों की नियमित सफाई का कार्य किया जाना है।
विज्ञापन


इसी क्रम में बृहस्पतिवार को नरायनपुर वार्ड का नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने निरीक्षण किया। मॉडल वार्ड बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था, नालियों की स्थिति, पेयजल आपूर्ति और स्ट्रीट लाइट सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें