फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: प्लास्टिक फ्री काशी के लिए निगम ने किया त्रिपक्षीय समझौता, ग्रामीण महिलाओं को होगा फायदा

Wed, 01 Oct 2025 10:41 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

प्लास्टिक फ्री काशी की दिशा में वाराणसी नगर निगम, एचडीएफसी बैंक एवं होप वेलफेयर ट्रस्ट में समझौता हुआ। इस एमओयू का उद्देश्य शहर को प्लास्टिक-मुक्त बनाना है। 
 
विज्ञापन
वाराणसी का घाट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने बुधवार को नगर निगम, एचडीएफसी बैंक और होप वेलफेयर ट्रस्ट हे बीच त्रिपक्षीय समझौता किया। इस एमओयू का उद्देश्य शहर को प्लास्टिक-मुक्त बनाना है। त्यागे गए पुराने वस्त्रों का पुनः उपयोग सुनिश्चित करना है। ग्रामीण महिलाओं को आजीविका उपलब्ध कराना है।

विज्ञापन


इस परियोजना में 2,50,000 कपड़े के थैले (झोले) होप वेलफेयर ट्रस्ट के स्टिचिंग सेंटर पर ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार किए जाएंगे। इन झोलों का वितरण नगर भर में कर नागरिकों को प्लास्टिक की थैलियों के विकल्प के रूप में प्रेरित किया जाएगा। 

नगर आयुक्त ने कहा कि यह पहल वास्तव में एक 360 डिग्री समावेशी मॉडल है। जो गंगा तट पर एकत्र पुराने वस्त्रों को पुनः उपयोग में लाकर न केवल ग्रामीण महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराएगी, बल्कि वाराणसी को प्लास्टिक-मुक्त काशी बनाने की दिशा में भी मील का पत्थर सिद्ध होगी। इस अवसर पर बैंक से मनीष टंडन, रोहित खन्ना, अरविंद सिंह और ट्रस्ट से दिव्यांशु उपाध्याय रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें