भाजपा के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के आवास की चहारदीवारी व भाजपा पार्षद राजेश केशरी बिल्लू का अवैध चबूतरा तोड़ा गया। खोजवां स्थित गांधी चौक के इर्द-गिर्द चले लगभग ढाई घंटे के अभियान में इस कार्रवाई का असर हुआ कि दूसरे किसी ने अभियान का विरोध नहीं किया।
पूर्व में लगाये गए लाल निशान के अनुसार अतिक्रमण टीम ने अवैध निर्माण ढहाना शुरू कर दिया। बिना किसी भेदभाव के सड़क के दोनों किनारों पर अतिक्रमण कर बनाये गए अवैध निर्माणों को तोड़ दिया गया।
इस दौरान दो जेसीबी लगाई गई थी। अतिक्रमण की जद में आये पूर्व मंत्री के मकान की चहारदीवारी व पार्षद का चबूतरा तोड़ दिया गया। लेकिन वहीं पूर्व मंत्री द्वारा अर्धनिर्मित विद्यालय की चहारदीवारी नहीं तोड़े जाने से आक्रोश रहा। इस अभियान का नेतृत्व निगम के तहसीलदार विनय कुमार राय और एसीएम प्रथम राम सजीवन मौर्य कर रहे थे।