फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी नगर निगम: 1529 करोड़ रुपये से 100 वार्डों में होंगे सीवर, स्ट्रीट लाइट के काम; बजट को सदन ने दी मंजूरी

Mon, 24 Feb 2025 06:55 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी नगर निगम सदन ने कार्यकारिणी के संशोधित बजट को मंजूरी दे दी है।बैठक में बजट के बारे में उपसभापति नरसिंह दास ने बताया कि सीएम ग्रिड योजना के तहत पहले चरण में 47.84 करोड़ रुपये छह सड़कों को बनाया जाएगा। 
विज्ञापन
नगर निगम वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी शहर के 100 वार्डों में सीवर, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, जलनिकासी की सुविधाएं बेहतर होंगी। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नगर निगम सदन ने कार्यकारिणी के संशोधित बजट को मंजूरी दे दी है। मेयर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में रविवार को टाउनहॉल में हुई बैठक में 1529.38 करोड़ रुपये का बजट सर्वसम्मति से पास किया गया।

विज्ञापन


बैठक में बजट के बारे में उपसभापति नरसिंह दास ने बताया कि सीएम ग्रिड योजना के तहत पहले चरण में 47.84 करोड़ रुपये छह सड़कों को बनाया जाएगा। सीएम वीएनवाई योजना से 2.14 करोड़ से अस्सी पर पार्किंग की सुविधा दी जाएगी। 10.33 करोड़ से मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण होगा। 1.50 करोड़ से शहीद उद्यान पार्क में डिजिटल पुस्तकालय का निर्माण होगा। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना से 15 कार्य कराए जाएंगे। इसमें 4.86 करोड़ से स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। 

नगर निगम बॉन्ड से सिगरा स्टेडियम के पास 40.52 करोड़ से पार्किंग, होटल, मार्केट कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जाएगा। 34 करोड़ से लहुराबीर पर मार्केट कॉम्प्लेक्स का निर्माण होगा। नवविस्तारित इलाकों में जलनिकासी के लिए 30.56 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मणिकर्णिका पर सीएसआर फंड से 14.90 करोड़ से और हरिश्चंद्र पर 16.22 करोड़ से शवदाह स्थल का निर्माण होगा। 25.80 करोड़ से आठ कच्चे घाटों को दुरुस्त कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टाउनहॉल में धरना

3.31 करोड़ से गौशाला का निर्माण भिटकुरी में होगा। श्वान केयर सेंटर पर 1.85 करोड़ रुपये खर्च करेंगे। 1.97 करोड़ से सुसवाही के तालाब का सुंदरीकरण कार्य होगा। बैठक में सुरेश चौरसिया, हारून अंसारी, राजेश यादव चल्लू, बृजेश चंद्र श्रीवास्तव, श्याम आसरे मौर्या, बबलू शाह आदि ने बजट पर अपने विचार रखे और तकनीकी दिक्कतों के बारे में बताया। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और पूर्व पार्षद बैजनाथ प्रसाद के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया।गाय का इलाज मुफ्त कराने के लिए 

टाउनहॉल में अंदर सदन की बैठक चल रही थी। बाहर पूर्व पार्षद शाहिद अली खां मुन्ना गाय का इलाज मुफ्त करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे रहे। उन्होंने इसके लिए बजट में पांच करोड़ रुपये प्रावधान करने की मांग की।वंदेमातरम न बजने पर मेयर ने जताई आपत्ति : सदन की बैठक की शुरुआत वंदेमातरम गीत से होती है। जब सभी लोग खड़े हुए तो तकनीकी दिक्कत के चलते गीत नहीं बजा। इसके बाद सभी लोगों ने वंदेमातरम गीत गाए। इस पर मेयर ने व्यवस्था करने वालों से आपत्ति दर्ज कराई। कहा कि बैठक शुरू होने से पहले सभी व्यवस्था चेक कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें