अतिक्रमण हटाती नगर निगम की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी नगर निगम की ओर से सोमवार को अतिक्रमण और प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया गया। अस्सी से निवाला होते हुए सोनारपुरा तक अतिक्रमण हटवाया गया है। क्षेत्र में दो दुकानों की जांच के दौरान 1 कार्टून प्रतिबंधित प्लास्टिक के चम्मच, 1 कार्टून प्लास्टिक के ग्लास, 5 किलो प्लास्टिक के थैले जजब्त करते हुए दोनों दुकानों पर जुर्माना भी लगाया गया हैl
चौकाघाट बस स्टैंड स्थित वेंडिंग जोन को व्यवस्थित किया गया। सभी बस चालकों को सख्त निर्देश दिया कि वे अपनी बारी आने पर ही बस को स्टैंड पर खड़ा करें। नहीं तो भारी जुर्माना देना होगाl
आरा मशीन संचालकों ने अतिक्रमण और गंदगी फैलाई थी। सभी को सख्त चेतावनी देते हुए आरा मशीन से 3 टेबल, 1 बेंच, 1 कुर्सी और 1 स्टूल भी जब्त कर लिया गया है। चौका घाट स्थित पंप हाउस के पास से झुग्गियां भी हटवाई गईं। अवैध रूप से खड़े सभी वाहनों को हटवा कर पूरा इलाका खाली करवाया गया।