फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जाम से मिलेगी निजात, पांडेयपुर चौराहे को चौड़ा करने की तैयारी; इन विभागों ने बनाया प्रस्ताव

Mon, 15 Dec 2025 11:08 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: पांडेयपुर चौराहे को चौड़ा करने के लिए नगर निगम और पीडब्ल्यूडी ने मिलकर प्रस्ताव बनाया है। इससे पांडेयपुर चौराहे पर जाम की समस्या का समाधान हो सकता है।
विज्ञापन
वाराणसी में जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के पांडेयपुर चौराहे पर आए दिन जाम की समस्या रहती है। इसे देखते हुए पीडब्ल्यूडी और नगर निगम ने इसे चौड़ा करने की योजना बनाई है। पिछले दिनों जिला स्तरीय बैठक में तय हुआ था कि जिन चौराहों पर जाम लग रहा है उसे चौड़ा किया जाए। इसी के चलते चौड़ा करने पर जोर दिया जा रहा है।

विज्ञापन


पिछले दिनों यहां से अतिक्रमण हटवाए गए थे। उस दौरान यह तय हुआ था कि पांडेयपुर से आजमगढ़ जाने वाले और पांडेयपुर से गाजीपुर जाने वाले मार्ग पर अक्सर जाम की समस्या रहती है। यहां चौराहे से 100 मीटर की दूरी पर कई अतिक्रमण है। बेतरतीब तरीके से यहां वाहन खड़ा करते हैं। इसके अलावा यहां ठेला, खोमचा वालों का भी कब्जा रहता है। इसके अलावा यहां ऑटो और टोटो का कब्जा रहता है। इन सबको चौराहे से 100 मीटर दूर करने की आवश्यकता है। ताकि यहां पर जाम की समस्या का समाधान हो सके।

इसे भी पढ़ें; बैंक चोरी का बड़ा प्रयास नाकाम: रोशनदान तोड़ चोरों ने अंदर किया प्रवेश, मेन लॉकर तोड़ने में नहीं मिली कामयाबी
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता केके सिंह ने बताया कि पांडेयपुर चौराहे को चौड़ा करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए नगर निगम से सहयोग मांगा गया है। पहले यहां अतिक्रमण हटवाए जाएंगे। इसके बाद जहां जरूरत होगी। वहां सड़क बनाई जाएगी। उधर नगर निगम की ओर से भी टीम ने सर्वे शुरू किया गया है। जहां जरूरत होगी वहां इंटरलाकिंग कराई जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें