शाश्वत त्रिपुरारी ने वाराणसी नगर निगम की कमान संभालते ही कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता जनता की समस्याओं का निस्तारण करना है। कहा कि महादेव की नगरी में मेरी पहली पोस्टिंग है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
गोरखपुर सीडीओ से काशी में नगर आयुक्त के पद पर आ रहे शाश्वत त्रिपुरारी ने कहा कि मेरी प्राथमिकता जनता की समस्याओं के निस्तारण की होगी। इसके अलावा स्वच्छता और स्थानीय समस्याओं पर फोकस रहेगा। महादेव की नगरी में मेरी पहली पोस्टिंग है। मैं सबसे पहले यहां की जनता की समस्याओं को जानूंगा इसके बाद उनका निस्तारण करूंगा। कोई भी किसी समस्या पर संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
मेरे सामने कई शिलान्यास और लोकार्पण: नागपाल
गाजियाबाद में नगर आयुक्त के पद पर जा रहे वाराणसी के नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कहा कि चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार मैं गाजियाबाद जा रहा हूं। मैंने शहर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में यहां काम किया है। दोनों ही जगहों के अनुभव आगे काम आएंगे। मेरे सामने कई परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ और उनका लोकार्पण भी देखा है।
विकास की नींव मजबूत होते देखा। काशी की नगरी और गलियों को मैं जीवन भर नहीं भूल सकता। यह जीवंत नगरी है। यहां का अनुभव बेहद शानदार रहा। काशी में स्वच्छता में और बेहतर कार्य होना बाकी है। इस दिशा में काम हो रहे हैं।