एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, एक समय स्पाइसजेट वाराणसी से दिल्ली, मुंबई सहित कई प्रमुख शहरों के लिए उड़ान सेवाएं संचालित करती थी, लेकिन समय के साथ विभिन्न रूटों पर सेवाएं बंद होती चली गईं। मुंबई वाराणसी मुंबई उड़ान के बंद होने के साथ ही अब वाराणसी एयरपोर्ट से स्पाइसजेट एयरलाइंस की सभी विमान सेवाएं समाप्त हो गई हैं।
स्पाइसजेट के पूरी तरह संचालन बंद करने से वाराणसी से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक प्रमुख एयरलाइन का विकल्प कम हो गया है। हालांकि मुंबई सहित अन्य गंतव्यों के लिए विभिन्न एयरलाइंस की उड़ान सेवाएं अभी भी उपलब्ध हैं।
हालांकि एयरलाइन की ओर से सेवा बंद करने का कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है, लेकिन विमानन क्षेत्र के जानकारों के अनुसार बढ़ती परिचालन लागत, विमान उपलब्धता और ईंधन एटीएफ खर्च जैसी चुनौतियां एयरलाइंस के रूट संचालन को प्रभावित करती हैं। और कुछ अन्य एयरलाइंस के भी विमान इन्हीं कारणों से बंद हुई है।