फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: आईआईटी की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, अधिवक्ता के निधन पर टली सुनवाई , छह को होगी बहस

Mon, 05 Oct 2026 08:04 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में आईआईटी बीएचयू की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सुनवाई टल गई। एक अधिवक्ता के निधन के चलते सुनवाई टली है। अब अदालत ने बहस के लिए 6 अक्तूबर की तिथि तय की है।
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी बीएचयू की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सोमवार को फास्टट्रैक कोर्ट (प्रथम) कुलदीप सिंह की अदालत में नियत सुनवाई टल गई। बार एसोसिएशन के एक अधिवक्ता के निधन के चलते शोक प्रस्ताव के कारण लंच के बाद न्यायिक कार्य स्थगित रहा, जिससे मामले में सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने अंतिम बहस के लिए 6 अक्तूबर की तिथि नियत की है। 

विज्ञापन


इससे पूर्व अदालत ने आरोपित कुणाल पांडेय और सक्षम पटेल की ओर से सफाई साक्ष्य के रूप में अभिलेख दाखिल करने के लिए 10 दिन का अतिरिक्त समय मांगने संबंधी प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया था। अदालत ने बहस के लिए 5 अक्तूबर की तिथि तय की थी। 

सोमवार को सुनवाई के दौरान तीनों आरोपी अपने अधिवक्ताओं के साथ अदालत में उपस्थित रहे। अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (एडीजीसी) मनोज गुप्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन


प्रकरण के अनुसार, आरोपित कुणाल पांडेय और सक्षम पटेल के अधिवक्ताओं ने पूर्व में कोर्ट में आवेदन देकर तत्कालीन सुरक्षाकर्मी संतोष कुमार त्रिपाठी और सौरभ सिंह को सफाई साक्ष्य के गवाह के रूप में तलब करने की गुहार लगाई थी। 

कोर्ट ने दोनों को तलब भी कर लिया था, लेकिन पिछली सुनवाई पर बचाव पक्ष ने नया प्रार्थना पत्र देकर दोनों गवाहों की गवाही न कराने की गुहार लगा दी। इस पर सख्त रुख अपनाते हुए अदालत ने बचाव पक्ष के सफाई साक्ष्य प्रस्तुत करने का अवसर समाप्त कर दिया था और सीधे बहस के लिए तिथि तय कर दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें