फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी MLC चुनाव मतगणना: 19वें राउंड में सपा आगे, इतने वोटों से पीछे भाजपा प्रत्याशी

Sat, 05 Dec 2020 10:24 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
भाजपा और सपा
विज्ञापन

वाराणसी में स्नातक एमएलसी चुनाव के 19वें राउंड की मतगणना में सपा  प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह से 2121 वोटों से आगे चल रहे हैं। कुल 22 राउंड की मतगणना होनी है। अब तक की गणना में 18 प्रत्याशी बाहर हो गए हैं।

विज्ञापन

19वें राउंड की गिनती में सपा प्रत्याशी को 24,203 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी को 22082 वोट मिले हैं। कुल वैध मतों की संख्या 76086 है। इनमें से जीत के लिए कोटा 38044 निर्धारित किया गया है।


सपा प्रत्याशी पहले राउंड से ही दो से ढाई हजार वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं, जो 19वें राउंड तक कायम है। अगर यही ट्रेंड बाकी के 3 राउंड तक रहा तो उनकी जीत सुनिश्चित हो जाएगी। पहड़िया मंडी के बाहर सपा और भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें